बैजनाथ के ग्रामीणों ने गोमती नदी में की सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। डीएम मंगेश घिल्डियाल से प्रेरित होकर बैजनाथ के नवयुवकों ने बुधवार को बैजनाथ झील के पास गोमती नदी में सफाई अभियान चलाया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों और व्यापारियों से नदी में कूड़ा न डालने का आह्वान किया। बैजनाथ के नवयुवकों ने डीएम मंगेश घिल्डियाल को बागेश्वर में सफाई अभियान में भागीदारी करते देखने से प्रेरित होकर बुधवार को खुद बैजनाथ झील के पास गोमती के किनारे सफाई की। सफाई अभियान में राजेंद्र गोस्वामी, भगवत गिरी गोस्वामी आदि ने भागीदारी की। बैजनाथ की प्रधान अनीता गोस्वामी ने ग्रामीणों, व्यापारियों से नदी में कूड़ा न फेंकने की अपील की।
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी-गरुड़ फीडर की बिजली लाइन में बुधवार को अचानक फॉल्ट आने से गरुड़ में आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना कराना पड़ा। तहसील क्षेत्र में शाम छह बजे बिजली की सप्लाई सुचारु हुई। ऊर्जा निगम के जेई एएस खाती के अनुसार कौसानी गरुड़ के बीच में 11 केवी लाइन में बुधवार सुबह दस बजे एकाएक फॉल्ट आ गया।
इससे समूचे तहसील क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। बिजली गुल रहने से बैंकों, सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज पर असर पड़ा। लाइन में फॉल्ट आने की सूचना मिलते ही विभागी कर्मी कौसानी पहुंचे। विभागीय कर्मियों ने शाम छह बजे लाइन दुरुस्त की।