फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cleaning in Kapkot

कपकोट में की सफाई

Fri, 06 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 06 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cleaning in Kapkot
बागेश्वर में की सफाई - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र में 15 जनवरी से उत्तरायणी मेला शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर नगर पंचायत ने नगर को साफ रखने के लिए शुक्रवार से मोक्षदायिनी सरयू से स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है। पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने भराड़ी बाजार के पास बह रही पवित्र सरयू के किनारे बिखरे कूड़े को जमाकर उसे जला दिया।

विज्ञापन


 नगर पंचायत के ईओ हरिचरण सिंह ने बताया कि मेले से पहले नगर क्षेत्र में सरयू के किनारे पड़े कूड़े को साफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान तेजी से चलेगा। लोगों से कूड़े को किसी भी हालत में पवित्र नदियों के किनारे न फेंकने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से नगर को साफ रखने में पंचायत के पर्यावरण मित्रों को पूरा सहयोग देने की अपील की है। इधर व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, तनुज तिरुवा, सुरेश आर्य ने नगर पंचायत से बाजार से सरयू की ओर जाने के लिए बनी सीढ़ी की सफाई कर झाड़ियां काटीं। वहां कीटनाशक दवाई डालने को कहा ताकि लोग सरयू में स्नान, पानी भरने के लिए आसानी से आ-जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed