फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Classes will be smart in 20 schools

20 स्कूलों में कक्षाएं होंगी स्मार्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Classes will be smart in 20 schools
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने के लिए एक हाईस्कूल और 19 इंटरमीडिएट कॉलेजों में स्मार्ट क्लास संचालित करने के लिए अनटाइड फंड से 12 लाख 57 हजार की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सीईओ ने एक हाईस्कूल और 19 इंटरमीडिएट कॉलेजों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसके अनुरूप राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन

स्वीकृत राशि से डिस्प्ले स्क्रीन, यूपीएस, की-बोर्ड, माउस, वाईफाई डोंगल, स्पीकर, वेबकैम, वायरलैस एमआईसी, डिजिटल कंटेंट, पैन ड्राइव सहित अन्य आवश्यक सामग्री खरीदी जाएगी। इसके लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेंगी स्मार्ट कक्षाएं
राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट, बदियाकोट, रातिरकेटी, लीती, कौलाग, कन्यालीकोट, सूपी, सानीउडियार, बाजीरोट, बोहाला, असों, गरूड़, भंतोली, तुपेड़, अमस्यारी, वज्यूला, डोबा, सोराग, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर और राजकीय हाईस्कूल पुड़कुनी।

अन्य गतिविधियों के लिए भी दिया जा रहा बजट
बागेश्वर। डीएम ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन निखारने के लिए 5.55 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और आवासीय छात्रावास टाइप-4 में आवश्यक पाठ्य सामग्री और अन्य सामान की खरीद के लिए अनटाइड फंड से 5.25 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed