{"_id":"64e8f4bad2d9bd3a4a0cb7a4","slug":"civic-aminitiespeople-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1117-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हांप्टी कापड़ी गांव के कई मकानों में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हांप्टी कापड़ी गांव के कई मकानों में आई दरार
Sat, 26 Aug 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। मानसूनी बारिश जाते-जाते कपकोट के दूरस्थ गांव हांप्टी कापड़ी के लिए भारी पड़ रही है। गांव के कई मकान खतरे की जद में आ चुके हैं। घर के भवन और आंगन में चौड़ी दरारें पड़ने के बाद लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। प्राथमिक विद्यालय के भवन और आंगन में भी चौड़ी दरार पड़ चुकी हैं।
हांप्टी कापड़ी गांव बिचला दानपुर क्षेत्र में पड़ता है। गांव में पिछले तीन दिन से जमीन दरक रही है। शुक्रवार को गांव की एक युवती ने दरार पड़ी जमीन, मकान और स्कूल का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो वह वायरल हो गया। वीडियो में बालिका पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मकान और स्कूल भवन में आई दरारें दिखाते हुए वहां की स्थिति बता रही है। वीडियो में कई स्थानों पर जमीन पर आई चौड़ी दरारों को भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में करीब 10 घरों के खतरे की जद में आने और लोगों के घरों को छोड़कर अन्यत्र जाने की जानकारी दी गई है। ग्रामीण कुंदन सिंह ने बताया कि गांव के डिगर सिंह, माधवी देवी और मोहन सिंह का घर अधिक प्रभावित हुआ है। तीन साल पहले गांव के कई घरों में दरारें देखी गईं थी जो इस साल अधिक चौड़ी हो गई हैं। शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण प्रभावित लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन से कोई हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।
हांप्टी कापड़ी में कुछ मकानों में दरार पड़ने की सूचना मिली है। शनिवार को शामा के नायब तहसील मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
मोनिका, एसडीएम कपकोट