फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities -people face problems.

Bageshwar News: लंपी संक्रमण से 2404 मवेशी हुए ठीक, 39 की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities -people face problems.
बागेश्वर। जिले में लंपी वायरस के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं। अब तक 39 मवेशी लंपी के शिकार हो चुके हैं। 616 मवेशियों का पशुपालन विभाग की ओर से इलाज किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि लंपी की चपेट में आने वाले पशु समय पर इलाज मिलने से जल्द ठीक हो रहे हैं। अब तक 2404 मवेशी बीमारी से उबर चुके हैं। विभाग ने जिले में संक्रमण पर धीरे-धीरे काबू में आने का दावा किया है।
विज्ञापन

लंपी वायरस जिले में मार्च से होने लगा था। अप्रैल में वायरस ने पैर पसारने शुरू किए। मई आते-आते जिले में काफी संख्या में लंपी के मामले मिलने लगे। अब तक जिले में 3059 पशु लंपी से ग्रसित हो चुके हैं। वर्तमान में जिले की हर तहसील में मवेशियों में लक्षण मिल रहे हैं। अब पशुपालकों की जागरूकता के चलते मामले कुछ कम हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आर चंद्रा ने बताया कि लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। गांव-गांव जाकर विभागीय टीम मवेशियों की जांच, टीकाकरण और संक्रमितों का इलाज कर रही है। अब तक 32,729 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालकों की सतर्कता और विभाग के प्रयास से संक्रमण में कमी आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे पशुपाल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मिशन मोड पर चिकित्सा और टीकाकरण अभियान चलाने, संक्रमित पशु का मौके पर जाकर उपचार कर पशुपालक को राहत देने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है जल्द ही जिले को लंपी से निजात मिल जाएगी। सुरेश गढ़िया, विधायक कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed