फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities : people face problems.

Bageshwar News: नगरपालिका ने कराई मूत्रालय की सफाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities : people face problems.
बागेश्वर। नगरपालिका ने नगर के स्टेशन में बने मूत्रालय की सफाई कराई है।
विज्ञापन

नगर के बस स्टेशन में स्थित मूत्रालय में काफी गंदगी फैली थी। मूत्रालय की दीवार और फर्श गंदगी से पटी थी। इसके चलते आसपास के व्यापारियों, यात्रियों के साथ अन्य लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मूत्रालय से बदबू उठती है। मूत्रालय का फर्श और रास्ता भी क्षतिग्रस्त है। अमर उजाला ने रविवार को इस मामले को नगरपालिका के ईओ हयात सिंह परिहार के सामने उठाया था। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में बागेश्वर पालिका : व्यवस्था चौपट सैलानियों में जा रहा गलत संदेश शीर्षक से खबर प्रकाशित की। मामला संज्ञान में आने के बाद पालिका ने मूत्रालय की सफाई कराई। हालांकि क्षतिग्रस्त फर्श, रास्ते की समस्या का हल अब भी नहीं हुआ है।

लोगों ने सफाई पर उठाए सवाल

बागेश्वर। मूत्रालय की सफाई पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। सफाई को लेकर वायरल वीडियो में मात्र पानी से सफाई कराने पर सवाल खड़े किए गए हैं। पालिका के ईओ की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो में पर्यावरण मित्र सर्फ जैसी चीज से मूत्रालय की सफाई करता दिख रहा है। अन्य वीडियो में पर्यावरण मित्र पानी डालकर सफाई करता दिख रहा है। संवाद
विज्ञापन


फिलहाल स्टेशन के मूत्रालय की सफाई करा दी है। कांडा रोड के मूत्रालय की भी सफाई कराई। स्टेशन स्थित मूत्रालय को हाईटेक बनाने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर भी हो गए हैं। जल्द स्टेशन स्थित मूत्रालय को सुविधायुक्त बनाया जाएगा। -हयात सिंह परिहार ईओ नगरपालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed