फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities: people face problems.

Bageshwar News: लंबे समय से सड़क बंद होने से 10 हजार की आबादी प्रभावित

Tue, 12 Sep 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 12 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities: people face problems.
बागेश्वर। जिले की तीन सड़कों पर लंबे समय से यातायात बाधित है। इनमें से दो सड़कें आपदा प्रभावित क्षेत्र कपकोट की हैं। बुधवार की तीन अन्य सड़कों पर यातायात बाधित रहा। सड़क बंद होने से लोग बेहद मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। सड़क बंद होने से करीब दस हजार की आबादी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

कपकोट विकासखंड के दूरस्थ इलाके काफलीकमेड़ा को जाने वाली सड़क पर बीते चार जुलाई से यातायात बाधित है। पहाड़ी दरकने से सड़क को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सड़क यातायात संचालन लायक नहीं रह गई है। गांव के लोगों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने सड़क का अलाईमेंट बदलने का निर्देश पीएमजीएसवाई डिवीजन कपकोट के अधिकारियों को दिया है। काफलीकमेड़ा की प्रधान मुन्नी देवी का कहना है कि सड़क पर यातायात संचालन न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कजिल्द से जल्द ने सिरे से सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कपकोट के शामा से पिथौरागढ़ जिले की सीमा को जोड़ने वाली रामगंगा पुल सड़क बीते 21 अगस्त से बंद है। सड़क का काफी हिस्सा रामगंगा के कटाव से क्षतिग्रस्त हो गया है। काफलीगैर तहसील के कठपुड़ियाछीना से अल्मोड़ा जिले के सेराघाट को जाने वाली सड़क पर बीते 26 जुलाई से वाहन संचालन बंद है। सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। कपठपुड़ियाछीना-सेराघाट, शामा-रामगंगा पुल सड़क को खेलने का काम चल रहा है। काफलीकमेड़ा सड़क का नए सिरे से सर्वे हो रहा है। मंगलवार को बालीघाट-छौना, बैजनाथ-तिलसारी, बीनातोली-कुंझाली सड़क पर भी यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




काफलीकमेड़ा सड़क का नए सिरे से सर्वे कराया जा रहा है। कठपुड़ियाछीना-सेराघाट और शामा-रामगंगा पुल सड़क को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed