{"_id":"6305197278504c7616435b54","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld473299730","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से हुए नुकसान के मुद्दे छाए रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से हुए नुकसान के मुद्दे छाए रहे
विज्ञापन
कपकोट ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत बैठक में मौजूद ब्लॉक प्रमुख और अन्य। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र पंचायत कपकोट की बैठक में बिजली, पानी, सड़क, खेती, शिक्षा के अलावा आपदा से हुए नुकसान के मुद्दे भी प्रमुखता से छाए रहे। बैठक में सदस्यों ने मानसून काल में सड़कों की बदहाली से लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया और मरम्मत और पुननिर्माण कार्यों की सुस्त गति पर नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने अधिकारियों से समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को आयोजित बैठक में ब्लॉक प्रमुख दानू ने जनप्रतिनिधियों से विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कहा। सीडीओ संजय सिंह ने फील्ड स्तर के सभी अधिकारियों को अपने मुख्यालयों में उपस्थित रहने के लिए कहा। दो या तीन केंद्रों का प्रभार वाले अधिकारियों को प्रत्येक केंद्र में उपस्थित रहने की तिथि, समय और फोन नंबर के साथ कार्यालय के बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए। कहा कि जो कर्मचारी या अधिकारी अनुपस्थित मिलेगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जनप्रतिनिधियों ने कृषि विभाग की ओर से दो वर्ष पूर्व ऑनलाइन पंजीकृत किसानों के बजाय चालू वित्तीय वर्ष में पंजीकृत कृषकों को कृषि यंत्र देने पर नाराजगी जताई और कारण बताने को कहा। क्षेपं सदस्य सिमगढी ने विकास खंड में जंगली जानवरों से फसल को नुकसान होने का मुद्दा उठाया और समस्या का निदान करने को कहा। क्षेपं सदस्य चौंरा ने आपदा से कृषि भूमि को हुए भारी नुकसान की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान दियाली ने न्याय पंचायत में कृषि यंत्र व बीज नहीं मिलने की शिकायत की। बैठक में अधिकतर सदस्यों ने मानसून काल में कपकोट ब्लॉक की सड़कों की खराब हालात पर चिंता जताई। आपदा के दौरान बंद सड़कों को खोलने, गढ्ढों का भरान करने, मलबा और पत्थर हटाकर सड़कों की बदहाली दूर करने की मांग की। क्षेपं सदस्य कमला आर्या ने निर्माणाधीन वाछम-खाती सडक के मलबे से दो मकान और विद्यालय को भारी नुकसान की समस्या रखी।
ब्लॉक प्रमुख दानू ने तहसीलदार को सडक के मलबे से हुए मकानों और विद्यालय को हुए नुकसान की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से त्वरित गति से संज्ञान लेने को कहा। बैठक में कपकोट निवासी गोविंद तिरुवा ने गोबर से निर्मित गमलों व दीये का प्रदर्शन किया गया। विभागीय अधिकारियों ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलंवत सिंह भौर्याल, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, कनिष्ठ प्रमुख रवींद्र गढ़िया, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, क्षेपं सदस्य चामू सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।