{"_id":"62e96515232aff14337ff8e5","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld471167030","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल भवन की मरम्मत की मांग के लिए पेठी के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल भवन की मरम्मत की मांग के लिए पेठी के लोगों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर के पेठी प्राथमिक स्कूल भवन की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक। संवाद न्यूज एजेंस
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। 38 विद्यार्थियों की शिक्षा-दीक्षा का जिम्मा संभालने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेठी के भवन की जर्जर हालत को देखकर आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विद्यालय का नया भवन बनाने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान तारा सिंह देवली के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में एकत्र अभिभावकों ने भवन की दुर्दशा को लेकर शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम प्रधान देवली ने कहा कि विद्यालय का भवन पिछले दो साल से जर्जर अवस्था में है। भवन का लिंटर क्षतिग्रस्त हो चुका है। सरिया बाहर निकल आई हैं। थोड़ी सी बारिश में कक्षा कक्षों में बरसात का पानी भर जाता है। बरामदा पानी से लबालब हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग नया विद्यालय भवन नहीं बनाता है तो ग्राम पंचायत के लोग आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन
उप प्रधान खष्टी देवी ने कहा कि जर्जर भवन से हादसे का खतरा पैदा हो गया है। लगातार मांग उठाने के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में नहीं आ रहे हैं। कहा कि एक महीने का समय शिक्षा विभाग को दिया जा रहा है। इस अवधि में विद्यालय भवन के लिए धन मंजूर नहीं किया गया तो ग्राम पंचायत के लोग संघर्ष की राह अपनाएंगे। प्रदर्शन में महिला समूह की अध्यक्ष खष्टी देवी, पूनम देवी, ममता देवी, शोभा देवली, तारा देवी, बसंती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।