फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities

पलायन वाले गांवों की स्थिति में लाया जाएगा सुधार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करतीं डीएम रीना जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आईएएस रीना जोशी ने जिले के 18वें डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब तक वह शासन में अपर सचिव ग्राम्य विकास के पद पर तैनात थीं। नवागत डीएम का कहना है कि बागेश्वर में 34 गांव पलायन से प्रभावित हैं। इन गांवों में 50 प्रतिशत से अधिक पलायन हुआ है। पलायन वाले गांवों में सुविधा जुटाने के दिशा में कदम उठाए जाएंगे। समस्या दूर कर लोगों को रिवर्स पलायन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब डीएम रीना जोशी ने प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि बागेश्वर जिले में चिकित्सा सुविधाओं की कमी है। जिले में चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा ताकि जिले के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन स्थलों के विकास के लिए योजना तैयार कराई जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पूरे जिले का भ्रमण कर समस्याओं का आंकलन करेंगे। समस्याओं को दूर करने के लिए गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इससे पहले डीएम ने कलक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया और ट्रेजरी का निरीक्षण किया। अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed