फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities

ढालन-खुनौली सड़क पर सात साल बाद होने लगा डामर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
बागेश्वर के ढालन-खुनौली सड़क पर चल रहा डामरीकरण का काम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। कांडा के ढालन-खुनौली मोटर मार्ग पर करीब सात साल बाद डामरीकरण होने लगा है। करीब नौ किमी लंबी सड़क के केवल तीन किमी हिस्से में फिलहाल डामर हो रहा है।
विज्ञापन

ढालन-खुनौली सड़क की हालत पिछले सात वर्षों से खराब थी। सड़क पर डामर पूरी तरह से उखड़ गया था। स्क्रबर क्षतिग्रस्त हो गए थे। गड्ढों में तब्दील सड़क पर वाहन संचालन में खासी दिक्कत आ रही थी। क्षेत्र के लोग सड़क की दशा सुधारने की मांग कई वर्षों से कर रहे थे। अमर उजाला ने भी इस मामले को पिछले दो साल से लगातार उठाया। अब लोनिवि का कपकोट डिविजन तीन किमी हिस्से में डामरीकरण कर रहा है। 6 किमी हिस्सा अब भी कच्चा ही रहेगा। तीन किमी हिस्से में भी डामर होने से यातायात संचालन में कुछ सहूलियत अवश्य होगी।
विज्ञापन

खुनौली निवासी कवि कांडपाल का कहना है कि विभाग को शेष 6 किमी हिस्से में भी डामरीकरण तत्काल करना चाहिए। तभी सड़क का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उधर, लोनिवि कपकोट डिवीजन के ईई संजय कुमार पांडेय का कहना है कि फिलहाल तीन किमी हिस्से में डामरीकरण किया जा रहा है। शेष 6 किमी हिस्से में डामरीकरण के लिए बजट का प्रबंध किया जा रहा है। बजट उपलब्ध होते ही शेष हिस्से में भी डामरीकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed