फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chirpatkot forest burned throughout the night, causing damage to forest wealth.

Bageshwar News: रातभर धधकता रहा चिरपतकोट का जंगल, वन संपदा को नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chirpatkot forest burned throughout the night, causing damage to forest wealth.
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के चिरपतकोट के जंगल में रात को भीषण आग लग गई। पूरी रात जंगल जलता रहा। आग से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। वातावरण में धुआं फैलने से क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम चिरपतकोट के जंगल में आग लगी थी जिसने रात तक आधे वन क्षेत्र को चपेट में ले लिया। हवा के संपर्क में आकर आग तेजी से फैल रही थी। जंगल के दोनों तरफ लगी आग से औषधीय पौधे, घास, चारा पत्ती और कीमती इमारती लकड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से बड़े पेड़-पौधों को भी काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बताया पूरी रात जंगल जलता रहा। बावजूद इसके विभाग आग नहीं बुझा सका। कहा कि वनों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। डिप्टी रेंजर आईडी कांडपाल ने बताया कि सिविल भूमि से आग फैलते हुए जंगल तक पहुंच गई थी। आग को काबू कर लिया गया है। लोगाें को खरपतवार जलाते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


घास के लुट्टों में लगी आग, दमकल की टीम ने किया काबू

गरुड़ (बागेश्वर)। कोटतुलारी गांव में गोशाला के पास रखे घास के ढेर में आग लग गई। आग से ग्रामीण के पांच लुट्टे जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को काबू किया और बड़ा नुकसान होने से बचाया। रविवार की रात करीब 10 बजे द्यौनाई क्षेत्र के कोटतुलारी गांव में पनी राम के घास के लुट्टों में आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को फोन पर सूचना दी। प्रभारी अधिकारी धन सिंह के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर गई। आग घास के ढेर से आबादी की तरफ बढ़ रही थी। टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। समय पर आग काबू होने से गोशाला और मकानों से खतरा टल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंगरघाटी के जंगल में भी आग
बागेश्वर। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश कालाकोटी ने बताया कि दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के पुंगरघाटी के जंगल भी सुलग रहे हैं। जंगलों की आग से वन्यजीवों और वनस्पति को नुकसान हो रहा है। आसपास फैल रहा धुआं भी लोगों की सेहत को खराब कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द आग को काबू करने की मांग की है। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed