फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   China bamboo will prevent erosion of soil from mountainous hills

दरकती पहाड़ियों से मिट्टी का क्षरण रोकेगा चाइना बांस

Wed, 24 Apr 2019 11:03 PM IST
दीपक नेगी अंकुर शर्मा/अमर उजाला/बागेश्वर
अंकुर शर्मा/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 24 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
China bamboo will prevent erosion of soil from mountainous hills
china bamboo - फोटो : अमर उजाला

पर्वतीय जिलों में पहाड़ियों के दरकने की समस्या का समाधान अब चाइना बांस के रूप में सामने आया है। वन अनुसंधान की ओर से तैयार की गई यह बांस की प्रजाति पहाड़ियों के दरकने को रोकेगी। 

विज्ञापन


वन अनुसंधान के मुताबिक हर साल पहाड़ियां दरकने से करोड़ों का नुकसान होता है। पहाड़ियों का दरकना सड़क दुर्घटनाओं का सबब भी बनता है। अब वन अनुसंधान ने शोध के बाद बांस की मोसो बंबू (चाइना बांस) प्रजाति तैयार की है। इसका वैज्ञानिक नाम फाइकोसाइट ट्यूबीसेंट है।
विज्ञापन


 25-30 फिट लंबे इस बांस की खासियत यह है कि कम पानी में और रखरखाव के अभाव में भी आसानी से पनप जाता है। मिट्टी की जकड़ मजबूत करने में उपयोगी होता है। बांस की लंबाई अधिक होने से पहाड़ी के ऊपर से गिर रहे पत्थरों को भी रोकने में  मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20-25 मीटर लंबी होती है चाइना बांस की जड़
आम बांस की जड़ अधिकतम 10-15 मीटर लंबी होती है। वहीं चाइना बांस की जड़ 20-25 मीटर तक फैलती है। मिट्टी की बांडिंग पावर बढ़ा कर क्षरण पर रोक लगाती है। इस तरह एक बांस का पौधा 20-25 मीटर की दूरी तक भू क्षरण रोकने में कामयाब होता है। 

हादसों को भी कर सकता है नियंत्रित 
पहाड़ में एक बड़ी समस्या है कि वाहन बेकाबू होकर खाई से नीचे गिर जाते हैं। इससे मामूली हादसे में भी घातक हो जाते हैं। इधर चाइना बांस की खूबी यह है कि 25-30 फिट लंबे होते हैं। मजबूत भी होते हैं। इन बांसों को अगर पहाड़ी किनारे रोपा जाता है तब वाहन इनमें अटक जाएंगे और बड़ा हादसा होने से टल सकता है।

चाइना बांस मिट्टी का क्षरण खासकर पहाड़ियों से भू क्षरण रोकने में मदद गार है। इसकी नर्सरी तैयार की गई है। अब इसको पर्वतीय जिलों में लगाने की योजना है ताकि भू क्षरण की रोकथाम हो। - मदन सिंह, नर्सरी प्रभारी वन अनुसंधान  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed