{"_id":"5a3bed9f4f1c1b96368b5dd0","slug":"children-show-talent-in-talent-search-season-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैलेंट सर्च सीजन-2 में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैलेंट सर्च सीजन-2 में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
ऑडिशन में थिरकते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और अविरल क्लासेज के सौजन्य से आयोजित टैलेंट सर्च सीजन-2 में बृहस्पतिवार को कठायतबाड़ा स्थित कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल सभागार में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने हुनर का जादू बिखेरा। नृत्य और गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 14 बच्चों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से ऑडिशन शुरू हुआ। जूनियर और सीनियर वर्ग में 50 प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, मॉडलिंग और एक्टिंग में अपने फन का जादू बिखेरा। मॉडलिंग में करन नेगी और कामाक्षी का चयन हुआ। नृत्य में शिवांगी दानू, रिद्धिमा साह, रुचिता कुंवर, दिव्या दानू, अंजली सोरागी, खुुशी पांडे, सूरज कुमार, तनुज मिरोला का चयन हुआ। एंकर में अवंतिका नेगी चयनित हुईं। गायन में ईशा धामी, चांदनी मेहता और सुषमा आर्या का चयन किया गया। विजेता प्रतिभागियों की देहरादून में एक सप्ताह की कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें बॉलीवुड के कलाकार प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
चयनित प्रतिभागियों को देहरादून के राजपुर रोड स्थित अविरल क्लासेस में 25 दिसंबर को 12 बजे तक पंजीकरण कराना होगा। ऑडिशन में जज की भूमिका दीक्षा ढौडियाल, अरविंद, विवेक, विशाल और पंकज प्रिंस ने निभाई। ऑडिशन के अंत में प्रतिभागी बच्चों के साथ जज भी जमकर झूमे। निर्णायक मंडल के सदस्य विवेक के जन्मदिन पर कंट्रीवाइड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी ने अपनी ओर से केक मंगाकर काटा गया।
विज्ञापन