फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Children on World Tuberculosis Day Raised awareness rally

विश्व क्षय रोग दिवस पर बच्चों  ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 24 Mar 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 24 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Children on World Tuberculosis Day Raised awareness rally
बहुली में जागरूकता रैली निकालते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टीबी ऐसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के बैनर तले राजीव नवोदय बहुली के बच्चों ने विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चों ने प्ररेणा दायक नारे लगाए। रैली को प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाई।


 इस मौके पर विद्यालय परिसर में  क्षय रोग लक्षण एवं बचाव विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में कल्पना कपकोटी प्रथम, गौरव जोशी द्वितीय, राजवंती पंत तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में दीपक गोस्वामी प्रथम, नितिन गोस्वामी द्वितीय, भावना गढ़िया तीसरा स्थान अर्जित किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है। यह कभी भी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। 
विज्ञापन



इस मौके पर बताया गया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी हो रही हो तो तत्काल बलगम की जांच करानी चाहिए।  इससे रोग के लक्षण का पता चल जाएगा। ऐसोसिएशन के जिला समन्वय हरीश रावल ने बताया कि क्षय रोग का उपचार डॉट्स पद्धति से बहुत सरल है। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति महरा कठायत ने किया। इस मौके डीसी जोशी, कुसुम बोरा, निर्मला नेगी, रीता फर्स्वाण, दीप्ति जोशी, ललित नेगी और ऋचा नयाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed