{"_id":"56f6bf114f1c1be62bf14d7d","slug":"chief-minister-s-effigy-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री रावत का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री रावत का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टिंग आपरेशन मामला सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंक दिया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देने और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
शनिवार को जैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्टिंग का मामला सामने आया भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंक दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्टिंग मामले से मुख्यमंत्री का असली चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठाई। पुतला फूंकने वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, दीपा आर्या, विमला कपकोटी, सुरेश कांडपाल, मनीष पांडेय, महेश खेतवाल, दिनेश मेहता, धीरेंद्र परिहार, संजय जोशी, गिरीश खेतवाल, मनोज ओली, नवीन रावल, प्रकाश जोशी, कमल नेगी, हरीश मेहरा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने ऐसी घृणित और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली राजनीति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की है।
उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम के लिपिक को सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कांग्रेेस और भाजपा की जनविरोधी सोच से राज्य की जनता में भारी आक्रोश है। ज्ञापन सौंपने वालों में उक्रांद के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, भुवन चंद्र कांडपाल, गोविंद राम, नरेंद्र बघरी, विनोद पांडे, हीरा बल्लभ पांडे, करम सिंह आदि शामिल थे।