{"_id":"5dc7046a8ebc3e5b7c7c279b","slug":"chief-justice-worshiped-at-bagnath-temple-bageshwar-news-hld3634252196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ मंदिर में सीजे ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागनाथ मंदिर में सीजे ने की पूजा
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगना?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन शनिवार को निजी यात्रा पर सपरिवार बागेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बागनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सरयू, गोमती, गुप्त सरस्वती नदी का महत्व जाना।
न्यायाधीश ने मंदिर में जलाभिषेक कर प्रसाद चढ़ाया। पूजा,अर्चना के बाद उन्होंने नदियों का इतिहास जाना। स्नानाघाट को भी देखा। साफ-सफाई पर संतोष जताया। बागनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, सचिव बाला दत्त तिवारी, पुजारी खीमानंद पंत, पं. हेम चंद्र जोशी ने उन्हें मंदिर का इतिहास के बारे में बताया। कहा कि धार्मिक महत्व के कारण ही इस शहर को कुमाऊं की काशी कहा जाता है।
उन्होंने कुली बेगार आंदोलन में सरयू बगड़ के इतिहास की भी जानकारी दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी। एडीएम राहुल गोयल और एसडीएम राकेश तिवारी भी उनके साथ रहे। मंदिर कमेटी ने उन्हें बागनाथ चालीसा पुस्तक भी भेंट की। मुख्य न्यायाधीश की यात्रा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा।