फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chief Justice of Highcourt Visits Bageshwar

न्यायामूर्ति सांघी ने किया जिला न्यायालय का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Justice of Highcourt Visits Bageshwar
बागेश्वर जजी में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी को स्मृति चिह्न भेंट करते अध - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिवक्ताओं से विचाराधीन मामलों का त्वरित निवारण करने में सहयोग करने को कहा। बागनाथ मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन और पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर न्यायमूर्ति सांघी बागेश्वर पहुंचे। जिला न्यायालय में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। जिला जज और अधिवक्ताओं ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। न्यायमूर्ति सांघी ने कोर्ट विजिट किया और जरूरी दिशा निर्देेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विचाराधीन मामलों का जल्द निपटारा करने पर जोर दिया। कोर्ट विजिट के बाद न्यायमूर्ति सांघी बागनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और वहां चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा। वहां पर जिला जज एसएमडी दानिश, सीजेएम मंजु सिंह मुंडे, सिविल जज सीनियर डिवीजन जयेंद्र सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, सचिव चंदन सिंह ऐठानी, हरीश चंद्र जोशी, दिग्विजय जनौटी, मनोज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed