फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CHC Kapkot doesnt Have Office

सीएचसी कपकोट में मीटिंग हॉल और कार्यालय का निर्माण अटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
CHC Kapkot doesnt Have Office
कपकोट में इसी पुराने भवन में चल रहा है सीएचसी का कार्यालय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट के कार्यालय और मीटिंग हॉल का प्रस्तावित निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। भवन निर्माण के लिए करीब 75 लाख रुपये की राशि दो साल पहले स्वीकृत हो गई थी लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। पुराने कार्यालय में बारिश के दिनों में पानी टपकने से परेशानी हो रही है। हॉल नहीं होने से बैठक और प्रशिक्षण कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी कपकोट में वर्तमान में प्री फ्रैब्रिकेटेड विधि से 20 बेड के चाइल्ड केयर सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। चाइल्ड केयर सेंटर के निर्माण से पूर्व अस्पताल परिसर में स्थित पुराने कार्यालय भवन को तोड़कर नए कार्यालय कक्ष और मीटिंग हॉल के निर्माण का प्रस्ताव था। हालांकि निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। अस्पताल परिसर में बने पुराने भवन में कार्यालय के लिए पांच कक्ष बने हैं लेकिन सभी कमरे जर्जर हालत में हैं। बारिश के दिनों में कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल से चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम, आशा कार्यकर्ता समेत करीब 400 लोगों का स्टाफ जुड़ा है। जिनकी बैठक और प्रशिक्षण के लिए हॉल नहीं होने से दिक्कत आती है। ऐसे में 20 से 25 का ग्रुप बनाकर अलग-अलग समय पर कार्यक्रम कराने पड़ते हैं। कर्मचारियों की मांग है कि जल्द से जल्द कार्यालय और मीटिंग हॉल के निर्माण की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सीएचसी कपकोट में फिलहाल 20 बेड का चाइल्ड केयर सेंटर का भवन बन रहा है। कार्यालय व मीटिंग हॉल के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग भी इसमें किया जा रहा है। अस्पताल भवन का निर्माण पूरा होने के बाद कार्यालय और मीटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा। -डॉ. सुनीता टम्टा, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed