फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chaos in Demolition of vehicles in Lati village

अराजक तत्वों ने लेटी गांव में वाहनों में की तोड़फोड़ 

Wed, 03 May 2017 10:09 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Wed, 03 May 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लेटी में इन दिनों अराजक तत्वों का राज चल रहा है। बदमाशों ने गांव के गोलू मंदिर के समीप खड़ी बाइक में तोड़फोड़ कर टंकियों से पेट्रोल चुरा लिया। पीड़ितों ने राजस्व पुलिस से बदमाशों की धरपकड़ करने की मांग की है।

विज्ञापन


राजेंद्र सिंह ने बताया मंगलवार की रात उनकी बाइक रोज की तरह लेटी सड़क के हनुमान मंदिर के समीप खड़ी थी। बदमाशों ने बाइक की टंकी से पेट्रोल चुरा लिया और सीट को ब्लेड से काट दिया। बदमाशों ने नंदन सिंह के कार के टायर पंक्चर कर दिए जबकि पूरन सिंह का आल्टो कार के शीशे तोड़ दिए। बदमाशों की इस हरकत से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस से बदमाशों का शीघ्र पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इधर पटवारी अमसरकोट पप्पू लाल ने बताया कि मामले में अभी किसी ने भी रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed