फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Changes in cold weather

मौसम बदलने से बढ़ी ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Changes in cold weather
बागेश्वर। नगर में रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बादल लगने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। जाड़े की पहली बरसात का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

नवंबर महीने के पहले दिन का मौसम ठंड भरा रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कपकोट के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अचानक मौसम में हुए बदलाव से लोगों को ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। बादल लगने और हल्की धूप आने का सिलसिला दिन भर जारी रहा। शाम के समय आसमान काले बादलों से पटा रहा। बागेश्वर में रविवार का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। लंबे समय से बारिश नहीं होने का असर खेती पर पड़ रहा है। किसान गेहूं की बुआई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। सिंचाई की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकतर किसानों को अच्छी फसल के लिए वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed