{"_id":"6bf3965ef94c0dd359c50dbefb8bbb5a","slug":"chacha-nehru-birthday-to-remember-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर चाचा नेहरू को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर चाचा नेहरू को किया याद
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूली बच्चों ने अनेक कार्यक्रम पेश किए। गोष्ठियों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्वक याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
मिशन स्कूल में नेहरू युवक केंद्र और सहयोग नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय सिंह ने किया। उन्होंने देश के विकास में नेहरू जी का योगदान बताया। बच्चों की भाषण, निबंध, नाटक प्रतियोगिता हुई। वहां दीप चंद्र जोशी, सुनील गढ़िया, हेम चंद्र पांडे आदि थे।
विज्ञापन
उधर ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक उमेश जोशी, प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी ने की। बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेश किए। उन्हें पुरस्कृत किया गया। वहां श्रीश कुमार, रंजना जोशी, किरन जोशी, दिव्या, गरिमा पंत, इंद्रा भाकुनी, विमला, रजनी आदि थे।
विज्ञापन
इधर विवेकानंद इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर हाईस्कूल में भी अनेक कार्यक्रम हुए। उधर राजकीय इंटर कालेज कांडा में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
प्रधानाचार्य शिव प्रसाद आर्य ने नेहरू जी का राष्ट्र निर्माण में योगदान बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने को कहा। प्रवक्ता त्रिभुवन लोबियाल ने संचालन किया। बृजकिशोर वर्मा, भारत भूषण परिहार, लक्ष्मण सिंह महर आदि थे।
इधर स्व. हरी प्रसाद टम्टा पुस्तकालय में नेहरू जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वहां मिठाई, फल बांटे गए। वहां लोकमणि पाठक, लक्ष्मण गिरी, जगदीश शाह, इंद्र सिंह परिहार, अमर बिष्ट बलवंत खाती, भग राम, रमेश टम्टा आदि थे।
कांग्रेस जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी ने देश के लिए काफी कुछ किया लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार उनके नाम को ही मिटाने में लगी है। केंद्र की इस हरकत की निंदा की गई। संचालन विनोद ने किया।
यहां ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, महामंत्री किशन कठायत, भगत डसीला, देवेंद्र परिहार, राजेंद्र परिहार, मुन्ना पांडे, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, महेश परिहार, इंद्र बिष्ट, लोकमणि पाठक, रणजीत बोरा, बाला दत्त तिवारी, ललित बिष्ट, दरबान राम आदि थे।
युवक कांग्रेस के बागेश्वर विधानसभा इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, विशिष्ट अतिथि युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील कुमार थे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से नेहरू जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। वहां अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण, चेतन बोरा, कुलदीप मेहता, अंकुर उपाध्याय, संतोष टम्टा, मनोज परिहार, भाष्कर टम्टा, विनोद पाठक, कैलाश जोशी, नरेश टंगड़िया, राजू तिरुवा, योगेश पूना, महेश भंडारी, पंकज पांडे, प्रशांत नेगी आदि थे।