फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Central officials inspected the silk production project

Bageshwar News: केंद्रीय अधिकारियों ने किया रेशम उत्पादन परियोजना का निरीक्षण

Mon, 29 Apr 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 29 Apr 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Central officials inspected the silk production project
कपकोट के फरसाली में रेशम उत्पादन का निरीक्षण करते केंद्रीय रेशम बोर्ड के अ​​धिकारी। संवाद
कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन

केंद्रीय रेशम बोर्ड के अधिकारियों ने फरसाली पल्ली में ओक टसर विकास परियोजना के तहत चल रहे रेशम उत्पादन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मणिपुरी बांज के पौधों की ग्रोथ देखी और कीटपालन का जायजा लिया। किसानों की समस्याएं सुनकर कार्यदायी संस्था को किसानों को रेशम का धागा बनाने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कपकोट के फरसाली पल्ली, मल्लादेश समेत कई गांवों में संजीवनी विकास एवं जनकल्याण समिति पांच साल से रेशम उत्पादन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। केंद्रीय रेशम बोर्ड बेंगलुरु के सदस्य सचिव आईएफएस पी शिव कुमार, सीटीआरटीआई रांची के निदेशक डॉ. एनवी चौधरी, रेशम निदेशक देहरादून प्रदीप कुमार और भीमताल के वैज्ञानिक एसएस वर्मा ने रेशम उत्पादन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। किसानों ने अधिकारियों ने रेशम के कोकून के दाम बढ़ाने और कीटपालन के समय बीमा करवाने की मांग की। किसानों से फायर सीजन में मणिपुरी बांज के पौधों को आग से बचाने, स्थानीय बांज के पौधों पर भी रेशम उत्पादन करने को कहा। वहां पर सहायक निदेशक रमेश कोठारी, संस्था के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर संतोष कुमार जोशी, विनोद सिंह घुघुत्याल, दीवान सिंह कपकोटी, किसान कैलाश मर्तोलिया, सुरेश सिंह मर्तोलिया, भूपेंद्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed