फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Center become showpiece.

Bageshwar News: न इंजेक्शन और न ही सर्जिकल का सामान, दवाएं भी अपर्याप्त

Tue, 13 Jun 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Center become showpiece.
बागेश्वर। जिला अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र शोपीस बनता जा रहा है। केंद्र 100 से कम दवाओं के सहारे चल रहा है। न इंजेक्शन और सर्जिकल सामग्री नहीं है। दवाएं भी पर्याप्त नहीं होने से सस्ती दवा की आस लेकर आने वाले मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में जनवरी 2019 में जन औषधि केंद्र खुला था। तब से लेकर अब तक लोगों को केंद्र से बेहतर सुविधा का इंतजार है। केंद्र खुलने के बाद से संचालक बदल गए लेकिन लोगों की सस्ती दवा खरीदने की आस पूरी नहीं हो सकी है। वर्तमान में भी केंद्र में दवाओं का टोटा है। जन औषधि केंद्र की रेंज में करीब 600 दवाएं होती हैं। इनके सापेक्ष करीब 90 प्रकार की दवाएं ही केंद्र में उपलब्ध हैं। इनमें दर्द निवारक और बच्चों के उपचार जैसी प्रमुख दवाएं तक नहीं हैं।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में सेनेटरी नैपकिन की काफी मांग रहती है लेकिन उपलब्ध नहीं हैं। केंद्र में केवल एक प्रकार का इंजेक्शन है। बच्चों की कोई भी दवा नहीं है। बुखार की दवा है लेकिन रेंज पूरी नहीं है। कैल्शियम उपलब्ध नहीं है। सर्जरी और मरहम पट्टी से संबंधित कोई सामग्री और उपकरण नहीं हैं। हार्ट की दवा है लेकिन दवाओं की रेंज कम हैं। पर्याप्त दवा न होने से लोगों को बाजार से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र की संचालक से पर्याप्त दवाइयां रखने के लिए कई बार कहा गया है। मंगलवार को भी उनसे फोन पर बात हुई है और पत्र भी लिखा जा रहा है।
डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर

जन औषधि केंद्र में दवाओं की कमी के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। केंद्र संचालक को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा जाएगा। समस्या के समाधान के लिए डीएम से भी बात की जाएगी। सुरेश गढि़या, विधायक कपकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed