{"_id":"629900820b3dfc658a6d73c7","slug":"celebration-of-8-years-of-modi-government-bageshwar-news-hld464666613","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने 177 देशों में भारतीय योग का परचम लहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने 177 देशों में भारतीय योग का परचम लहराया
विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते परिवहन मंत्री। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सूबे के समाज कल्याण, परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने विश्व के 177 देशों में भारतीय योग का परचम लहराया। आज पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस मनाता है।
भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब दास ने कहा कि भारत ने जब कोविड वैक्सीन विकसित की तो विपक्षी दलों ने इस पर भी सवाल खड़े किए। भारत सरकार ने 140 देशों को कोविड वैक्सीन देकर अपना लोहा मनवाया। दास ने सक्षम लोगों से स्वयं राशनकार्ड सुविधा छोड़ने की अपील करते हुए गरीबों को उनका हक देने की बात कही। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली आदि मौजूद थे।
सीवर लाइन, कठायतबाड़ा पेयजल योजना के लिए 70 करोड़ मंजूर
बागेश्वर। दास ने बताया कि बागेश्वर में सीवर लाइन निर्माण और कठायतबाड़ा फेज 2 पेयजल योजना के लिए शासन ने 70 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। जल्द ही इन दोनों योजनाओं पर काम शुरू होगा। बागेश्वर जिला अस्पताल परिसर में अलग से 50 बेड का भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 34 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। कहा कि बागेश्वर में सड़कों पर डामरीकरण और चौड़ीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है।