फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Celebration atmosphere in Kamlesh village

कमलेश के गांव में जश्न का माहौल

Sat, 03 Feb 2018 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 03 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Celebration atmosphere in Kamlesh village
कमलेश की दादी को मिठाई खिलाती कमलेश की चाची। - फोटो : amar ujala

अंडर-19 क्रिकेट टीम की जीत से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज कमलेश नगरकोटी के गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर टीम की जीत पर खुशी मनाई।

विज्ञापन

शनिवार का दिन बागेश्वर जिले के कुलारंगचौड़ा के भरसीला गांव के लिए खास दिन था। आखिर हो भी क्यों नहीं अंडर-19 क्रिकेट टीम के फाइनल मैच में गांव का लाल कमलेश नगरकोटी जो प्रतिभाग कर रहा था। फाइनल मुकाबला होने के कारण पूरे गांव की नजरें टीवी की स्क्रीन पर जमी रहीं। मैच में जब कमलेश ने दो विकेट लिए तो ग्रामीणों ने खूब तालियां बजाई। टीम की जीत की पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


मेरे पोते ने गांव का नाम रोशन किया
कमलेश की दादी रमुली देवी अपने छोटे बेटे पूरन सिंह नगरकोटी और बहू कमला नगरकोटी के साथ गांव में रहती हैं। शनिवार को जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत हासिल की तो कई लोग बधाई देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पोते ने देश-विदेश में उनके गांव का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed