फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Celebrate the festivities from village to city to gleefully

गांव से लेकर शहर तक हर्षोल्लास से हरेला पर्व मनाया 

Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festivities from village to city to gleefully
बागेश्वर में हरेला पूजती बहन।  - फोटो : अमर उजाला

सुख समृद्धि एवं हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव-गांव तक लोगों ने पौधे रोपकर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम रंजना ने नदियों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य के तहत चयनित कलना गेधेरा में पौधा रोपा। डीएम ने हरेला को पर्यावरण संरक्षण का त्योहार बताते हुए सभी से पौधे लगाने की अपील की।

विज्ञापन


पौधरोपण कार्यक्रम में समस्त विभागीय अधिकारियों, शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों के साथ ही राइंका एनसीसी कैडेटों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इससे पूर्व डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में भी पौधा लगाया। 
विज्ञापन


इधर, वन पंचायत वजौनदीला में हिमोत्थान सोसायटी एवं सहयोगी संस्था चिराग की ओर से हरेला महोत्सव और वन महोत्सव के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने परंपरागत परिधान में मंगल गीत गाए और पेड़ों की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरीगांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह मेहता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सौ फलदार पौधे रोपे। धरमघर के राइंका कार्कीनगर में पौधरोपण किया। वन विभाग की ओर से लोगों को पौधे उपलब्ध कराए गए। उधर कपकोट, कांडा क्षेत्र में भी हरेला पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने कदली वृक्ष सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे रोपे। ब्यूरो 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed