फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CDO has reviewed the work of the MGNREGA

सीडीओ ने की मनरेगा के कार्यों की समीक्षा

Sat, 25 Jun 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 25 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। सीडीओ एसएसएस जंगपांगी ने कहा कि आधार सीडिंग के लिए आयोजित शिविरों में जॉब कार्डधारकों के शत-प्रतिशत सहमति पत्र भराते समय उनके बैंक खातों का आधार लिंक कराया जाए। मनरेगा के तहत फोकस एरिया के कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुसार व्यक्तिगत शौचालय, सिंचाई तालाब, वर्मी, नेडेप कंपोस्ट पिट, आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण समय पर पूूरा करने के निर्देश दिए। वह बागेश्वर ब्लॉक की सहवर्गीय बैठक में मनरेगा के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


सीडीओ जंगपांगी ने मनरेगा के तहत निर्धारित मानव दिवसों के लक्ष्य पूर्ति समय से करने के लिए रणनीति बनाकर अधिक से अधिक व्यक्तिगत कार्य प्रारंभ किए जाएं। मजदूरी का भुगतान 15 दिन के अंतर्गत हर हाल में किया जाए। जिले को मार्च महीने तक खुले में शौच से मुुक्त करने के लिए मनरेगा से अधिक से अधिक शौचालय बनवाए जाएं। परियोजना प्रबंधक स्वजल को शौचालय विहीन परिवारों को प्रोत्साहित कर सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय का निर्माण मिशन मोड में प्रारंभ किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों, मनरेगा ग्राम स्वरोजगार सहायक, कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश कि ग्राम पंचायतों में शौचालय विहीन परिवारों को चयनित कर प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण के कार्य शुरू करें। इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत इंदिरा आवासों का निर्माण कार्य छह जुलाई तक पूरे कर लिए जाएं। बैठक में बीडीओ संगीता आर्या, स्वजल के परियोजना के प्रबंधक, मनरेेगा के उप कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, मनरेगा रोजगार सहायक, कनिष्ठ अभियंता थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed