फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CDO elderly pilgrims appear green volley

सीडीओ ने बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को हरी झडी दिखाई

Mon, 22 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 22 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
 सोमवार को मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत जिले से 54 बुजुर्ग बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी ने तीर्थयात्रियों की दो बसों को को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल  में 31 पुरुष और 23 महिला यात्री शामिल हैं। सीडीओ ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


तहसील प्रांगण में सीडीओ जोशी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित यह यात्रा निशुल्क है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मान और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन अधिकारी राजेंद्र सिंह ऐरी ने यात्रा के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में बताया। रास्ते में किसी प्रकार की भी असुविधा हो तो इसके लिए केएवीएन चौकोड़ी के प्रतिनिधि और यात्रा के लिए नियुक्त गाइड हेमंत कुमार से संपर्क करें। वहां तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, केएमवीएन के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed