फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CCC in Bageshwar

कोविड केयर सेंटरों में अतिरिक्त चिकित्सकीय दल की तैनाती हुई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
CCC in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए नगर में बनाए गए कोविड केयर सेंटरों में अतिरिक्त डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कोविड केयर सेंटरों (थ्रीसी) में अतिरिक्त चिकित्सकीय दल की तैनाती की है। थ्रीसी कपकोड रोड के लिए डॉ. ईश्वर प्रकाश, फार्मासिस्ट उपेंद्र मर्तोलिया, स्टाफ नर्स निवेदिता सुशीला को नियुक्त किया गया है। थ्रीसी तहसील रोड पर डॉ. पूनम खुल्बे, डॉ. नितिन तिवारी, फार्मासिस्ट नेहा बिष्ट, स्टाफ नर्स गरिमा जोशी और थ्रीसी स्टेशन रोड पर डॉ. संगीता, डॉ. नवल सिंह परिहार को तैनात किया गया है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. अजय मोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना बीमारी से निपटने के लिए चिकित्सकीय दल की तैनाती की जा रही है। आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों की सेवा कोविड सेंटरों में ली जा रही है। डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स, फार्मासिस्टों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed