फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   catch the leopard first

तेंदुआ पकड़ो तभी खत्म करेंगे धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
catch the leopard first
कांडा तहसील के भूलगांव में अनशनकारी ग्रामीणों को मनाते विभागीय अधिकारी। - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। कांडा केजलमानी तोक में तेंदुआ मारने के लिए ग्रामीणों ने रविवार को तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन किया। कांडा के एसडीएम योगेंद्र सिंह, तहसीलदार मैनपाल सिंह, रेंजर नारायण दत्त पांडे ने उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने अगले सप्ताह आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक, विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से धरना खत्म करने की अपील की, लेकिन ग्रामीण तेंदुआ पकड़े जाने तक धरना जारी रखने की बात पर अड़े रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात होराली गांव की चंपा देवी पत्नी विजय सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोग भयभीत हैं। लोग घर से बाहर अकेले जाने में डर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अगले सप्ताह आमरण अनशन की चेतावनी दी है। जलमानी, भूलगांव, उत्तरदुग निवासी नरेंद्र भौर्याल, सुंदर सिंह, रमेश राठौर, भूपाल सिंह राठौर ने रविवार को क्रमिक अनशन किया। धरना स्थल पर दान सिंह, शेर राम, बसंती देवी, दीवान सिंह, गणेश राठौर, गणेश डसीला, भवानी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बागेश्वर शहर में भी गुर्राया तेंदुआ
बागेश्वर। जिले में तेंदुए की दहशत का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसी कारण शनिवार रात नगर के मोहल्ला कठायतबाड़ा स्थित केनाल कॉलोनी में तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनी गई। शहर में तेंदुए की धमक से दहशत बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़कर आबादी से दूर घने जंगल में छोड़ने की मांग की है। वहीं पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि स्लॉटर हाउस बंद होने के कारण कानूनन मीट, मुर्गे की बिक्री बंद है। इसके बावजूद कई लोग अवैध रूप से मुर्गे काटकर उसके अवशेष खुले में फेंक दे रहे हैं। इस कारण भी तेंदुआ आबादी की ओर आ रहा है।

-----
जलमानी गांव में बदली पिंजरे की लोकेशन
कांडा/बागेश्वर। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दिये हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को पकड़ने के लिए नैनीताल वन प्रभाग रेस्क्यू सेंटर रानीबाग की टीम रविवार को जलमानी गांव पहुंच गई है। इसका नेतृृत्व डॉ. हिमांशु पांगती कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों समेत पीड़ित लोगों से बातचीत कर पिंजरे की लोकेशन बदल दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांडा तहसील क्षेत्र के जलमानी तोक में घूम रहे तेंदुए को शीघ्र पकड़ा जाएगा। इस दौरान रेस्क्यू प्रभारी आनंद लाल, रीमा पुलिस चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed