{"_id":"58ac75a14f1c1b0653b2437a","slug":"cash-is-not-the-beneficiary-of-the-family-pension-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश नहीं होने से पारिवारिक पेंशन के लाभार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश नहीं होने से पारिवारिक पेंशन के लाभार्थी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
पोथिंग गांव के ग्रामीण डाकघर में कैश की भारी किल्लत होने से पारिवारिक पेंशन के लाभार्थी परेशान हैं। लाभार्थी डाकघर में पेंशन का रोजाना इंतजार कर रहे हैं। शाम होते ही वह निराश होकर घरों को लौट रहे हैं। उन्होंने प्रधान डाकघर के अधिकारियों से तुरंत कैश का इंतजाम कराने की मांग की है। पेंशन का शीघ्र भुगतान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोथिंग में वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, निराश्रित पेंशन के लाभार्थियों की संख्या 450 से भी उपर है। उन्हें गांव के डाकघर से पेंशन का भुगतान होता है। लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान गत चार महीने से नहीं हो सका है। पेंशन के लिए लाभार्थी अब तक डाकघर के कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन डाकखाने में कैश की कमी के कारण उन्हें निराश होकर घरों को लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। लाभार्थी श्याम दत्त जोशी, रेवती देवी, सरूली, कमला, पुष्पा, मालती, कुंजर सिंह और गोपाल राम आदि का कहना है कि उनके घर के सारे काम पेंशन पर ही चलते हैं।
पेंशन नहीं मिलने से अब दुकानदारों ने उन्हें जरूरी सामान उधार पर देना भी बंद कर दिया है। इससे उनकी समस्या दोगुनी हो गई है। लाभार्थियों ने डाकघर के आला अधिकारियों से ग्रामीण डाकघर में शीघ्र कैश उपलब्ध कराने की मांग की है। डाकघर के नंदन सिंह ने बताया कि कैश के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। कैश की उपलब्धता पर ही पेंशन का भुगतान हो सकेगा।