{"_id":"5dbc68248ebc3e93b532e0fe","slug":"case-registeredagainst-three-people-bageshwar-news-hld362427280","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मृत्यु के मामले में राजस्व पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौंरा पटवारी क्षेत्र के आरएसआई दीपक भौर्याल ने बताया कि ग्राम पपों रताइस निवासी रवि मेहता की पत्नी हेमा देवी (25) की मृत्यु 23 अक्तूबर को कपकोट के अस्पताल में हुई थी। पुलिस चौकी रीमा क्षेत्र के ग्राम पपोली निवासी हेमा के पिता माधो सिंह पुत्र दौलत सिंह ने 28 अक्तूबर को राजस्व पुलिस को तहरीर दी।
इस आधार पर सास समेत पति रवि मेहता, ससुर नारायण सिंह के खिलाफ धारा 304बी, 398ए आईपीसी, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। कांडा के तहसीलदार मैनपाल सिंह ने बताया कि यह मामला सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया जाएगा। इसकी पत्रावली डीएम कार्यालय भेज दी गई है।