फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Case filed for violation of home quarantine

होम क्वारंटीन के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed for violation of home quarantine
बागेश्वर। होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर झिरौली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार झिरौली थानाध्यक्ष मदन लाल ने कोरोना महामारी के चलते धारा 144 सीआरपीसी लागू होने पर 11 मई को चेन्नई से घर आए छह लोगों को होम क्वारंटीन का नोटिस दिया था। होम क्वारंटीन का पालन करवाने के लिए थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम, ग्राम प्रहरी और ग्राम प्रधान के साथ चेकिंग की। इस दौरान उमेद सिंह (37) पुत्र नर सिंह को निवासी ग्राम जनौटी पालड़ी अपने घर पर मौजूद नहीं मिला। परिजनों से पूछताछ करने पर उमेद सिंह घर से बाहर घूमता पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उमेद सिंह के खिलाफ धारा 188/51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed