फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Case filed for misdemeanor on military personnel

सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed for misdemeanor on military personnel
rape-case
बागेश्वर। सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। काफलीगैर के नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेदीबगड़ पटवारी चौकी में धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सेना के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

काफलीगैर तहसील के एक गांव की युवती ने बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कनालीछीना क्षेत्र के ग्राम पीपली निवासी राकेश कुमार सैन्यकर्मी है। करीब चार साल से उसका पीड़िता से संबंध था। इस दौरान शादी का झांसा देकर वह उसका यौन शोषण करता रहा। एक बार ग्रामीणों ने दोनों को साथ देखा तो विरोध किया। बाद में गांव में हुई पंचायत में आरोपी युवती से शादी करने को तैयार हुआ।
विज्ञापन

अब वह शादी से मुकरने लगा है। अन्य लोगों को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी सैन्य कर्मी पर है। राजस्व उपनिरीक्षक परवीन सिंह टाकुली मामले की विवेचना कर रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक भगवती देवी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed