{"_id":"62644c30e6866729087b777c","slug":"car-set-fire-in-forest-fire-bageshwar-news-hld460413539","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से कार जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से कार जली
विज्ञापन
गाड़ी में लगी आग बुझते दमकल कर्मी
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जंगल की आग ने शनिवार को नवीन कलक्ट्रेट सड़क के समीप खड़ी कार को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। इससे वाहन पूरा जलने से बच गया। शनिवार को जंगल की आग पांडेखोला स्थित नवीन कलक्ट्रेट सड़क तक पहुंच गई। आग ने सड़क पर खड़ी प्रमिला दीक्षित की कार को चपेट में ले लिया। कार के पहियों में आग सुलगने लगी। धीरे-धीरे आग तेजी से फैलने लगी। लोगों ने कार में आग लगने की सूचना फायर सर्विस को दी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। मिनी वाटर के पाइप से आग बुझाई गई। तब तक वाहन कुछ जल चुका था लेकिन पूरा वाहन जलने से बच गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई ने बताया कि गाड़ी के टायरों ने आग पकड़ ली थी। जिसे समय रहते बुझा दिया गया है। संवाद
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में जंगलों के जलने का सिलसिला लगातार जारी है। वनाग्नि के सामने वन विभाग के इंतजाम बौने साबित हो रहे हैं। शनिवार को भी तमाम इलाकों के जंगल आग से धधकते रहे।
जिले के जाखनी, पुंगरनदी के किनारे के जंगल में शुक्रवार की रात से आग लगी है। गरुड़ तहसील के गागरीगोल, कुलाऊं, अमोली के जंगलों में भी आग लगी है। जाखनी बीट के जंगल भी आग से धधक रहे हैं। आग के कारण जहां वन संपदा का नुकसान हो रहा है। जंगलों की आग के कारण वातावरण में धुंध छाई हुई है। लोग धुएं से परेशान हैं। अधिकतर आग की घटनाएं मानव जनित हैं। वन विभाग के इंतजामों को देखते हुए लगता है कि जंगलों की आग बारिश होने पर ही बुझेगी।
विज्ञापन
वनाग्नि की रोकथाम के लिए इंसीडेंट रिस्पांस टीम सक्रिय
बागेश्वर। वनाग्नि नियंत्रण के लिए जिले में इंसीडेंट रिस्पांस टीम सक्रिय कर दी गई है। डीएम/अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनीत कुमार ने कहा है कि परगना स्तर पर गठित टीम अपने-अपने क्षेत्रों में वनाग्नि की घटना होने पर अधीनस्थ फील्ड स्तरीय कार्मिकों/अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। उन्होंने परगना क्षेत्र में वनाग्नि घटना को नियंत्रित करने के लिए तहसील/विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं।