{"_id":"56f2cc174f1c1b8d59f14d24","slug":"car-in-the-ditch-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
घायल ड्राइवर
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंगलवार की रात एक कार बागेश्वर द्यांगण बाईपास सड़क पर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक के अलावा कोई अन्य नहीं था। गोविंद कठायत और उनके साथियों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
डाक्टरों ने उसकी हालत में सुधार बताया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब सात बजे द्यांगण बाइपास सड़क पर एक नई कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कार चालक जोगाणीरौ कठायतबाड़ा निवासी कमल डंगवाल (26) घायल हो गया। पुलिस के अनुसार चालक नशे की हालत में था।
विज्ञापन