{"_id":"638a3f4ae104923cba129226","slug":"car-falls-in-trench-bageshwar-news-hld4839581130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: धरमघर-रीमा सड़क पर कार खाई में गिरी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: धरमघर-रीमा सड़क पर कार खाई में गिरी, चालक घायल
विज्ञापन
बागेश्वर के धरमघर-रीमा सड़क पर खाई में गिरी कार। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
धरमघर (बागेश्वर)। जिले में शुक्रवार की शाम को धरमघर-रीमा सड़क पर कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया।
मिली जनकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे धरमघर-रीमा सड़क पर गोलू मंदिर के पास कार संख्या यूके 04 टीबी 2838 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार चालक जगदीश चंद्र जोशी (26) घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से कांडा सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक के सिर में काफी चोट बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार को काफी नुकसान पहुंचा है। संवाद
अल्मोड़ा-हल्द्वानी सड़क पर भिड़ गईं दो कार
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोधिया के पास दो अल्टो कार आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही कि बढ़ा हादसा बच गया। इस घटना में दोनों कार चालकों व एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोट आई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसआई जीवन सामंत ने कहा घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं है। दोनों वाहन चालकों का आपस में समझौता हो गया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य को रवाना हुए। संवाद