फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Captain Narayan Unyudi received the Late Balam Singh Janauti Award

Bageshwar News: कैप्टन नारायण उन्यूड़ी को मिला स्व. बालम सिंह जनौटी सम्मान

Thu, 04 Dec 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Captain Narayan Unyudi received the Late Balam Singh Janauti Award
बागेश्वर। वरिष्ठ आंदोलनकारी, राजनेता और नगरपालिका अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष स्व. बालम सिंह जनौटी की 77वीं जयंती मनाई गई। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनके कार्यों को याद किया गया। युवाओं को निशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण प्रदान करने वाले कैप्टन नारायण सिंह उन्यूड़ी को इस साल का स्व. बालम सिंह जनौटी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन बार एसोसिएशन और बालम सिंह जनौटी साहित्य पर्वतीय विकास समिति ने किया। मुख्य अतिथि पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, स्वर्गीय जनौटी की धर्मपत्नी भगवती देवी और पुत्र एडवोकेट दिग्विजय सिंह जनौटी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। वक्ताओं ने स्व. जनौटी की जीवनी, समाज, पर्यावरण, साहित्य आदि के क्षेत्र में किए गए कार्याें पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

साहित्यकार मोहन चंद्र जोशी ने स्व. जनौटी के जीवन पर आधारित दोहे प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान कैप्टन उन्यूड़ी को प्रतीक चिह्न, सम्मान पत्र और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उनके शिक्षक साथी चंदन परिहार काे भी सम्मान प्रदान किया गया। बार भवन परिसर में पौधरोपण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन परिहार ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, नंदा बल्लभ भट्ट, गोविंद भंडारी, किशन मलड़ा, नरेंद्र खेतवाल, संजय साह जगाती, किशन राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed