फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Canteen started in Collectorate, women will serve tea and food

Bageshwar News: कलक्ट्रेट में कैंटीन शुरू, महिलाएं परोसेंगी चाय और भोजन

Sun, 17 Aug 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 17 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Canteen started in Collectorate, women will serve tea and food
बागेश्वर। कलक्ट्रेट परिसर में आने वालों को अब चाय-पानी, भोजन संबंधी परेशानी नहीं होगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम कार्यालय के पास कैंटीन खोलकर रोजगार शुरू किया है। कैंटीन में समूह की सदस्य खाद्य सामग्री और फैंसी उत्पाद बेचेंगी।
विज्ञापन

पांच साल पहले ज्वालादेवी वार्ड की दस महिलाओं ने भूमिका स्वयं सहायता समूह की स्थापना की थी। समूह की महिलाएं अब तक पहाड़ी दालों की पैकिंग, ककड़ी और मास की बड़ी, राखी आदि बनाकर आजीविका चला रहीं थी। अब महिलाओं ने कारोबार को आगे बढ़ाने की पहल करते हुए कलक्ट्रेट में कैंटीन की शुरूआत की है।
विज्ञापन

यहां कैंटीन, चाय की दुकान या रेस्टोरेंट नहीं होने से दूरदराज से आने वाले लोगों को परेशानी होती थी। कर्मचारियों को भी बाजार जाना पड़ता था। महिला समूह की इस पहल से उनके साथ लोगों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटीन की संचालक सुनीता टम्टा ने बताया कि उनके साथ पार्वती टंगड़िया इसे चलाएंगी। इसमें समूह की अध्यक्ष उमा जोशी, सचिव उर्वशी गढि़या, कोषाध्यक्ष नीमा जोशी, सदस्य भावना जोशी, तारा जोशी, उषा देवी, शीला टम्टा और नीलम गढि़या भी सहयोग करेंगी। कैंटीन में पहाड़ी दालें, घर की बनाईं बड़ियां, फैंसी पौधों के गमले समेत अन्य पहाड़ी उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed