कपकोट/बागेश्वर। हाथरस कांड के विरोध में वाल्मीकि समाज और कांग्रेसियों ने कपकोट में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। दुगनाकुरी में यूपी सरकार का पुतला फूंका। बागेश्वर के वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा हुई।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वाल्मीकि संगठन के तहसील अध्यक्ष शुभम, छोटे लाल, संदीप, मंदीप, अर्जुन, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, ललित जोशी, हरीश कपकोटी, सभासद तनुज तिरुवा, मदन मोहन आदि ने शुक्रवार शाम कपकोट ब्लॉक कार्यालय परिसर से कपकोट बाजार तक कैंडल मार्च निकालकर हाथरस दुष्कर्म कांड के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। घटना को दबाने का प्रयास कर रहे पुलिस, प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कैंडल मार्च के दौरान युवा खुशी बिष्ट फूट-फूट कर रो पड़ी। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
बागेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा की गई। दुगनाकुरी में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में यूपी सरकार का पुतला फूंका गया।