फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Candidates submit expense reports daily: DM

प्रत्याशियों के व्यय की रिपोर्ट रोजाना प्रस्तुत करें: डीएम

Wed, 11 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 11 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Candidates submit expense reports daily: DM
अधिकारियों की बैठक लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
 जिला निर्वाचन एवं जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यय अनुवीक्षण समितियों के प्रभारियों से टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण बैठक में डीएम ने दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न प्रचार माध्यमों पर किए जाने वाले व्यय की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देेश दिए हैं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।  
विज्ञापन



कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी प्रशिक्षण पूनम पाठक ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण तंत्र के नोडल एवं प्रभारियों, वीडियो निगरानी टीम के प्रभारियों से कहा कि उन्हें व्यय से संबंधित सभी घटनाओं और साक्ष्यों को पकड़ने में सक्षम होना चाहिए। वीडियोग्राफी करते समय घटना का नाम, प्रकार तिथि स्थान और घटना का संचालन करने वाली पार्टी, अभ्यर्थी का नाम स्वर प्रणाली वायस मूड में रिकार्ड करना चाहिए। कहा कि घटना की वीडियोग्राफी के दौरान वाहनों, घटनाओं, पोस्टरों, कट आउट, कुर्सियों, फर्नीचर, लाउडस्पीकर आदि की अनुमानित संख्या और प्रकार का ध्यान रखते हुए यह सुनिश्चित करें कि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



वीडियो निगरानी टीम रिकार्डिंग के समय अनुलग्नक सात में दिए गए प्रोफार्मा में एक संकेत तैयार कर रिकार्ड की गई सीडी के साथ निगरानी टीम को उपलब्ध कराएं। वीडियो अवलोकन टीम को उनके दायित्वों की जानकारी दी। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया अनुवीक्षण तंत्र के प्रभारियों को सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन के बारे में समिति को पेड न्यूज के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहां अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, व्यय अनुवीक्षण समिति के नोडल एवं प्रभारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed