फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Camp will be in Garsann

गैरसैंण में लगेगा कैंप

Tue, 19 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 19 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन

कर सलाहकार समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने कहा है कि व्यापरियों और अन्य लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिलो में कैंप लगाए जाएंगे। शासन स्तरीय समस्याओं के समाधान को अप्रैल में गैरसैंण में शिविर लगाया जाएगा।

विज्ञापन


यहां लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कर चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के साथ ही यह भी  सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार से व्यापारियों का उत्पीड़न न हो। सरकार की आय बढ़ाने के साथ ही पूरी प्रक्रिया में व्यापारियों और अधिकारियों के मध्य सद्भाव कायम रखने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर  संबंधी समस्याओं को निस्तारण के लिए प्रत्येक जिले में कैंप लगाए जाएंगे। अधिकारियों के साथ मनोरंजन कर और वाणिज्य कर संबंधी समस्याओं पर चर्चा करके उनका निराकरण किया जाएगा। अप्रैल में राज्य स्तर का वृहद कैंप गैरसैंण में लगाया जाएगा। जहां शासन स्तरीय मामलों का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ईमानदार अधिकारियों और समय पर कर जमा करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व श्री कर्नाटक ने जनसंपर्क किया और व्यापारियों से मुलाकात की। उनके साथ वन विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी आदि भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed