{"_id":"683751db4d581accc10df903","slug":"camp-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115958-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: समर कैंप में सिखाईं नवाचारी गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: समर कैंप में सिखाईं नवाचारी गतिविधियां
Wed, 28 May 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 28 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/गरुड़। जिले के कई स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में छात्र-छात्राओं को नवाचारी गतिविधियां और व्यावहारिक ज्ञान सिखाया जा रहा है।
राजूहा उड़खुली में आयोजित समर कैंप में छात्र-छात्राओं को इस बार बांग्ला भाषा बोलना और पढ़ना सिखाया जा रहा है। उन्हें योगाभ्यास, शारीरिक शिक्षा, चित्रकला, हस्तशिल्प पर्यावरण संरक्षण आदि गतिविधियां बताई जा रही हैं। शिविर में प्रधानाध्यापक शंकर लाल टम्टा, वरिष्ठ शिक्षक उमेश चंद्र जोशी, दीप कोहली, निर्मला आर्या आदि मौजूद रहे। राइंका में आयोजित शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को ऐरोबिक्स और जुम्बा डांस सिखाया गया। यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें खरीदारी, कुकिंग, रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करना, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी आदि का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, राजेश आगरी, चंपा बोरा, संजय मसीह, दीक्षा दानू, निर्मला पांडेय आदि मौजूद रहे।
राइंका गरुड़ में आयोजित समर कैंप में मराठी भाषा और वहां की संस्कृति का ज्ञान कराया जा रहा है। शिविर में 100 छात्र-छात्राएं भागीदारी कर रहे हैं। शिविर का संचालन प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र सिंह कर रहे हैं। संवाद