{"_id":"6762b8f4837f381be7032606","slug":"cabinet-minister-dhan-singh-rawat-laid-the-foundation-stone-of-schemes-worth-rs-2-51-crore-in-bageshwar-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने 2.51 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया, कलक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने 2.51 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया, कलक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम
Wed, 18 Dec 2024 05:28 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 18 Dec 2024 05:28 PM IST
सार
बागेश्वर जिले के भ्रमण पर आए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट में 2,51,14,000 की योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर जिले के भ्रमण पर आए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट में 2,51,14,000 की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों से निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने को कहा। कहा कि विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने 60.27 लाख से राइंका सानिउडियार के कक्षा-कक्षों के निर्माण, 60.27 लाख रुपये से राइंका अमस्यारी के कक्षा-कक्षों के निर्माण, 35.60 लाख रुपये से राइंका सूपी में कक्षा-कक्षों के निर्माण, 50 लाख रुपये से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कांडा में ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट और 45 लाख रुपये से राइंका भटखोला के विद्यालय भवन की वृहद मरम्मत एवं सुदृढीकरण कार्यो का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने विधायक सुरेश गढि़या के साथ राजकीय आदर्श विद्यालय कपकोट का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किताबें व बस्ते प्रदान किए।विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
कलस्टर पद्धति के तहत होगा मॉडल स्कूल विकसित
शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि 10 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए कलस्टर पद्धति के तहत पांच किमी के दायरे में एक मॉडल स्कूल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल प्रदेश के 12 लाख विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। 25 जनवरी से पूर्व सभी विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध करा दिया जाएगा। भारत दर्शन योजना के तहत हर ब्लाॅक से छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है। 70 फीसदी अंक प्राप्त कर रहे है विद्यार्थियों को प्रतिमाह छात्रवृति दी जा रही है। थ्री डी सिस्टम के तहत सभी विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने डीएम को काफलीगैर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए भूमि चयन सहित अन्य जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने और कपकोट पीएमश्री विद्यालय को उच्चीकरण और आवासीय विद्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
वॉर्ड बॉय के रिक्त पद भरने के लिए आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने खोली में बन रहे जिला चिकित्सालय के भूमि हस्तांतरण सहित अन्य कार्य समय से पूरे कराने को कहा। कपकोट में दस डॉक्टरों के रहने हेतु ट्रांजिस्ट हॉस्टल, गरुड़, कांडा में चार-चार, रीमा में दो और जिला अस्पताल में 25 डॉक्टरों के आवसीय भवन का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने, जिले में रिक्त वार्ड बॉय के पदों को भरने के लिए आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की ओर से 2500 वार्ड बॉय की तैनाती की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए पांच पीआरडी कर्मियों की तैनाती करने, सभी अस्पतालों चिकित्सको और कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गढि़या, डीएम आशीष भटगांई, जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, एसपी चन्द्रशेखर आर घोड़के, सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, एसडीएम मोनिका, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन आदि मौजूद रहे।