फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cab Red wins District Cricket League

कैब रेड ने जीता जिला क्रिकेट लीग का खिताब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cab Red wins District Cricket League
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में विजेता ट्राफी के साथ कैब रेड टीम के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में कमला परिहार स्मृति में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग का समापन हो गया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कैब रेड ने कैब ग्रीन को 68 रन से मात दी। फाइनल मुकाबले में पांच विकेट लेने वाले अजय भाकुनी को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा ने किया। फाइनल मुकाबले में कैब रेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 36 ओवर में 188 रन बनाए। टीम की ओर से विजय सिंह ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। दीपक ने 31 और सुंदर व रितिक ने 27-27 रन की पारी खेली। ग्रीन की टीम से हिमांशु फर्स्वाण और दुष्यंत कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैब ग्रीन की टीम के बल्लेबाज अजय भाकुनी और शाश्वत ठाकुर की गेंदबाजी के सामने खुलकर नहीं खेल सके। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और मात्र 21 ओवर में 124 रन बनाकर सिमट गई। ग्रीन की ओर से शुभम बिष्ट ने 39 और दुष्यंत कुमार ने 36 रन बनाए। रेड के शाश्वत ठाकुर ने दो विकेट लिए। अजय भाकुनी को प्रतियोगिता में 13 विकेट लेने और 134 रन बनाने पर मैन ऑफ द सिरीज का खिताब भी दिया गया। वहां पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, किशन अनेरिया, नवीन टम्टा, अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, सचिव रमेश दानू, हरीश रावल, राम चंद्र पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed