{"_id":"62868eff8ff8b641b731c3d1","slug":"cab-red-wins-cricket-match-bageshwar-news-hld4631757129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज के शतकीय प्रहार से कैब रेड की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज के शतकीय प्रहार से कैब रेड की टीम जीती
विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में चल रहे मैच के दौरान शॉट खेलने को तैयार बल्लेबाज। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में कमला परिहार स्मृति जिला क्रिकेट लीग जारी है। प्रतियोगिता के पांचवें दिन कैब रेड और कैब ग्रीन का मुकाबला हुआ। उत्तराखंड अंडर-25 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी नीरज राठौर ने रेड की ओर से खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाए। उनके शतकीय प्रहार से टीम ने 68 रनों से मैच अपने नाम किया।
बृहस्पतिवार को कैब रेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की ओर से नीरज ने 68 गेंदों में तेजतर्रार 118 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने नौ चौके और 10 बेहतरीन छक्के लगाए। टीम के दूसरे टॉप स्कोरर मनोज मेहता 35 रन रहे। रेड की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 238 रन बनाए। ग्रीन की टीम से देवेंद्र बोरा ने तीन और निकित रौतेला ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन की टीम 28 ओवर में 174 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ग्रीन की ओर से योगेश कांडपाल ने 70 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। रेड की टीम से शंकर बाफिला ने गेंदबाजी में उम्दा प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। मैच के निर्णायक पंकज कांडपालख, रिंकू कनोली और स्कोरर विजय कठायत, सूरज कुमार रहे। इस मौके क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, रमेश लोहनी, हैरी कर्म्याल आदि मौजूद थे।
नीरज की पारी रही मैच का आकर्षण
बागेश्वर। महोली निवासी नीरज राठौर ने शतक बनाकर अपनी बल्लेबाजी का दमखम दिखाया। इससे पूर्व भी नीरज देहरादून में क्लब स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखा चुके हैं। एक मैच के दौरान उन्होंने मात्र 26 गेंदों में शतक बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। जिसके बाद उन्हें प्रदेश की अंडर-25 टीम में शामिल किया गया।