{"_id":"57ebfede4f1c1ba874573d4d","slug":"by-niagara-school-chale-hum","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान हथेली पर रख कर स्कूल चले हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान हथेली पर रख कर स्कूल चले हम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क क्षतिग्रस्त होने से इस तरह आवाजाही करने को मजबूर हैं गैरखेत गांव के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट से हरसीला के लिए निर्माणाधीन सड़क तीन माह से ध्वस्त पड़ी है। सड़क में कुछ स्थानों पर लोगों के पैदल चलने लायक भी स्थान नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस खतरनाक मार्ग में गिरकर अभी तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि निर्माणाधीन कपकोट पोलिंग-गैरखेत हरसीला मोटर मार्ग बारिश से जुलाई माह में ध्वस्त हो गया था। सड़क के पूरी तरह से बह जाने के कारण कुछ स्थानों पर पैदल चलने लायक भी स्थान नहीं बचा है। गैरखेत गांव के लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी रोज आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
छोटे स्कूली बच्चों के साथ हादसे का भय बना रहता है। महिलाओं को घास के गट्ठरों के साथ इसी खतरनाक मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। सड़क का सुधार नहीं होने से सैकड़ों की आबादी तमाम दिक्कतों से जूझ रही है। उन्होंने डीएम से शीघ्र सड़क का सुधार करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन