{"_id":"58ea70884f1c1bfc5c5b43cf","slug":"business-men-met-so-due-to-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या को लेकर थानाध्यक्ष से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या को लेकर थानाध्यक्ष से मिले व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
जाम की समस्या को लेकर एसओ से मिलते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी बाजार में आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल के एक शिष्टमंडल ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने जाम की समस्या से निपटने को लेकर सुझाव दिए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में व्यापारियों के शिष्टमंडल ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण भराड़ी बाजार में आए दिन जाम लग रहा है। जाम में स्कूल बसें भी फंस जाती हैं। राहगीरों को भी चलने लायक स्थान तक नहीं मिलता पाता।
कई बार राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से दिन में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बड़े वाहनों की एंट्री रोकने की मांग की। व्यापारियों ने जाम की समस्या से निपटने के लिए नीचे के टैक्सी स्टेंड के वाहनों को यूको बैंक से आगे पार्क करने और मल्ली बाजार के वाहनों को पुल पार पार्क करने की व्यवस्था बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
व्यापारियों ने दोनों टैक्सी स्टेंडों में पुलिस जवानों को तैनात करने की मांग भी थानाध्यक्ष से की। थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने व्यापारियों को जाम की समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।