{"_id":"5a394a864f1c1b3c3d8bec2c","slug":"bus-tourists-trapped-in-creek-built-for-cabin","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल के लिए बनी नाली में फंसी पर्यटकों की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल के लिए बनी नाली में फंसी पर्यटकों की बस
अमर उजाला ब्यूरो कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
कौसानी टोटासिलिंग मोटर मार्ग में नाली में फंसी पर्यटक बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी-चनौदा अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर दूर संचार विभाग द्वारा केबिल बिछाने के लिए खोदी गई नाली को लंबे समय से बंद नहीं करने से आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभाग की लापरवाही के चलते मंगलवार को टोटासिलिंग में पर्यटकों से भरी एक बस नाली में घंटों तक फंसी रही।
विज्ञापन
कौसानी-चनौदा अल्मोड़ा मोटर मार्ग के किनारे कई माह से दूर संचार विभाग का केबिल बिछाने का काम चल रहा है। खोदी गई नालियां बंद नहीं होने से मोटर मार्ग काफी संकरा हो गया है। जिसकेेेे चलते मार्ग पर आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार को नैनीताल से कौसानी की ओर आ रही पर्यटकों से भरी बस टोटासिलिंग के पास एक वाहन को पास देने के दौरान नाली में फंस गई।
विज्ञापन
हालांकि किसी भी पर्यटक को चोट नहीं आई। भारी मशक्त के बाद स्थानीय लोगों ने बस को नाली से बाहर निकाला। कौसानी, बिजोरियां, टोटासिलिंग, बूंगा, कांटली, शैल आदि गांवों के ग्रामीणों ने संचार विभाग से केबिल बिछाने के लिए खोदी गई नालियों को शीघ्र मिट्टी से पाटने को कहा है। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि नालियों को शीघ्र नहीं भरा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन